LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Humnava Mere

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
कल रास्ते में ग़म मिल गया था
लग के गले मैं रो दिया
जो सिर्फ़ मेरा, था सिर्फ़ मेरा
मैंने उसे क्यूँ खो दिया?

हाँ, वो आँखें जिन्हें मैं चूमता था बेवजह
प्यार मेरे लिए क्यूँ उनमें बाक़ी ना रहा? हो-हो

हमनवा मेरे, तू है तो मेरी साँसें चले
बता दे कैसे मैं जियूँगा तेरे बिना?
हो, हमनवा मेरे, तू है तो मेरी साँसें चले
बता दे कैसे मैं जियूँगा तेरे बिना?

हर वक़्त दिल को जो सताए
ऐसी कमी है तू
मैं भी ना जानूँ ये कि इतना
क्यूँ लाज़मी है तू

नींदें जा के ना लौटी, कितनी रातें ढल गईं
इतने तारे गिने कि उँगलियाँ भी जल गईं, हो-हो

हमनवा मेरे, तू है तो मेरी साँसें चले
बता दे कैसे मैं जियूँगा तेरे बिना?
हो, हमनवा मेरे, तू है तो मेरी साँसें चले
बता दे कैसे मैं जियूँगा तेरे बिना?

तू आख़िरी आँसू है, ओ, यारा
है आख़िरी तू ग़म
दिल अब कहाँ है, जो दोबारा
दे-दे किसी को हम

अपनी शामों में हिस्सा फिर किसी को ना दिया
इश्क़ तेरे बिना भी मैंने तुझ से ही किया, हो-हो

आज़मा रहा मुझे क्यूँ? आ भी जा कहीं से अब तू
कैसे मैं जियूँगा तेरे बिना?
सीने में जो धड़कनें हैं, तेरे नाम पे चले हैं
कैसे मैं जियूँगा तेरे बिना?

हमनवा मेरे, तू है तो मेरी साँसें चले
बता दे कैसे मैं जियूँगा तेरे बिना?
हो, फ़ासले ना दे कि मैं हूँ आसरे तेरे
बता दे कैसे मैं जियूँगा तेरे बिना?

WRITERS

Rocky, Shelley Montreuil, Manoj Muntashir Shukla

PUBLISHERS

Lyrics © Universal Music Publishing Group

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other