LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Hey Kailashi

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
भोले शंभू नाथ मेरे
आया दर पे मैं तेरे
हे कैलाशी पर्वतवासी
आया केदार, मैं आया काशी
हुई खत्म ना मेरी तलाशी
मिल जाना ओ भोले मेरे
राहों में मेरे दुख का सागर
रुक गया मैं तेरे दर पे आकर
धन्य हुआ मैं तुझको पाकर
बैठा चरणों में मैं तेरे
शंभू नाथ मेरे मेरे मेरे आया दर पे मैं तेरे तेरे तेरे
अज्ञानी है दुनिया सारी
ज्ञानी बस एक तू है बाबा
तू ही है संपूर्ण सबसे
तू ही भिक्षुक साधु नागा
किसी पे अब विश्वास नहीं
तुझसे बस मेरी आस है बाबा
अपने हुए पराए मेरे
तू ही मेरा खास है बाबा
कर दे पीड़ा दूर तू मेरी
ये जो संकट के हैं घेरे
शंभू नाथ मेरे मेरे आया दर पे मैं तेरे तेरे

भोले भगत तेरा भोला है तेरी तरह
तेरी भक्ति करेगा ना कोई भी मेरी तरह
पाँवों में छाले हैं, आँखों में आँसू
ज़िद्दी हूँ बाबा मैं, ज़िद्दी हूँ तेरी तरह
श्री जटाधारी, नागधारी
ओ विषधारी, तू श्मशान के राजा
हे महाकाल, शेर की खाल ओढ़ के आजा
ओ कैलाश के राजा
भूल के सब मोह माया भोले
करूँ मैं पूजा साँझ सवेरे
भोले शंभू नाथ मेरे मेरे मेरे आया दर पे मैं तेरे तेरे तेरे
भोले मेरे भोले मेरे शंभूनाथ मेरे भोले मेरे भोले मेरे शंभूनाथ मेरे

WRITERS

MD DesiRockstar, JayPee

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other