LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Jai Shiv Omkara

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ॐ
जय शिव ओंकारा
स्वामी जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्द्धांगी धारा
ॐ जय शिव ओंकारा
एकानन चतुरानन पंचानन राजे
स्वामी पंचानन राजे
हंसासन गरूड़ासन
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे
ॐ जय शिव ओंकारा
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे
स्वामी दसभुज अति सोहे
तीनो रूप निरखता
तीनो रूप निरखता त्रिभुवन मन मोहे
ॐ जय शिव ओंकारा
अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी
स्वामी मुण्डमाला धारी
चंदन मृगंन्ध चंदा
चंदन मृगंन्ध चंदा भोले शुभकारी
ॐ जय शिव ओंकारा
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे
स्वामी बाघम्बर अंगे
ब्रम्हादिक सनकादिक
ब्रम्हादिक सनकादिक
भूतादिक संगे
ॐ जय शिव ओमकारा
कर मध्य च कमण्डलु चक्र त्रिशूलधरता
स्वामी चक्र त्रिशूलधरता
जगकर्ता जगहर्ता
जगकर्ता जगहर्ता
जगपालन करता
ॐ जय शिव ओमकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका
स्वामी जानत अविवेका
प्रनवाक्षर के मध्ये
प्रनवाक्षर के मध्ये
ये तीनो एका
ॐ जय शिव ओमकारा
त्रिगुणस्वामी जी की आरती जो कोइ जन गावे
स्वामी प्रेम सहित गावे
कहत शिवानन्द स्वामी
कहत हरिहर स्वामी
मनवान्छित फल पावे
ॐ जय शिव ओमकारा
जय शिव ओमकारा स्वामी जय शिव ओमकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्द्धांगी धारा
ॐ जय शिव ओमकारा

WRITERS

Traditional

PUBLISHERS

Lyrics © ViaNet Media Pvt. Ltd., Sony/ATV Music Publishing LLC

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other