LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Om Jai Laxmi Mata Aarti

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ॐ जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत तुमको निशदिन सेवत
हर विष्णु विधाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
उमा रमा ब्रह्माणी तुम ही जग माता
मैया तुम ही जग माता
सूर्य चन्द्रमा ध्यावत सूर्य चन्द्रमा ध्यावत
नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
दुर्गा रूप निरंजनि सुख संपति दाता
मैय्या सुख संपति दाता
जो कोई तुम को ध्यावत जो कोई तुम को ध्यावत
रिद्धि सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
तुम पाताल निवासिनी तुम ही शुभ दाता
मैया तुम ही शुभ दाता
करम-प्रभाव-प्रकाशिनी करम-प्रभाव-प्रकाशिनी
भव निधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता
जिस घर में तुम रहती सब सद्गुण आता
मैया सब सद्गुण आता
सब संभव हो जाता सब संभव हो जाता
मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता
तुम बिन यज्ञ न होवे वस्त्र न कोई पाता
मैया वस्त्र न कोई पाता
खान-पान का वैभव खान-पान का वैभव
सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता
शुभगुण मंदिर सुंदर शीरोदधि जाता
मैया शीरोदधि जाता
रतन चतुर्दश तुम बिन रतन चतुर्दश तुम बिन
कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
महा लक्ष्मी जी की आरती जो कोई जन गाता
मैया जो कोई जन गाता
उर आनंद समता उर आनंद समाता
पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत मैया जी को निशदिन सेवत
हर विष्णु विधाता
ॐ जय लक्ष्मी माता

WRITERS

Traditional

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other