जो विधाता स्वयं रच गए लोक में
जो विधाता स्वयं रच गए लोक में
घोर तम में भी है जो है आलोक में
जो समय से परे है परे काल से
जो जुड़ी है धरा नभ से पाताल से
जो कथानक नहीं है परम सत्य है
हम उसी सत्य का पद सुनाने चले
रामलीला को हम गुनगुनाने चले
प्राण अपने प्रभु में रमाने चले
रामलीला को हम गुनगुनाने चले
रामलीला में ही सत्य का मार्ग है
रामलीला में ही तथ्य का मार्ग है
रामलीला में ही मार्ग परमार्थ है
रामलीला में ही शीर्ष पुरुषार्थ है
रामलीला में ही शीर्ष पुरुषार्थ है
हम उसे मार्ग पर पग बढ़ाने चले
रामलीला को हम गुनगुनाने चले
प्राण अपने प्रभु में रमाने चले
रामलीला को हम गुनगुनाने चले
राम क्या है स्वयं में ही गुणधाम है
राम क्या है विधाता है निष्काम है
राम का कोई पर्याय वाची नहीं
राम का कोई पर्याय वाची नहीं
राम जैसे तो केवल प्रभु राम है
राम जैसे तो केवल प्रभु राम है
हम उन्हे राम के पद सुनाने चले
हम उन्हे राम के पद सुनाने चले
रामलीला को हम गुनगुनाने चले
प्राण अपने प्रभु में रमाने चले
रामलीला को हम गुनगुनाने चले