आज पुरानी ज़ंजीरों को तोड़ चुके हैं
क्या देखें उस मंज़िल को जो छोड़ चुके हैं ओ
चाँद के दर पे जा पहुँचा है आज ज़माना
नए जगत से हम भी नाता जोड़ चुके हैं
छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी
नये दौर में लिखेंगे मिलकर नयी कहानी
आओ मेहनत को अपना ईमान बनाए
अपने हाथों को अपना भगवान बनाएं
राम की इस धरती को गौतम की भूमि को सपनों से भी प्यारा हिंदुस्तान बना इस्से बनाएँ
नया खून है नई उमंगे अब है नई जवानी
छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी
नये दौर में लिखेंगे मिल कर नई कहानी