LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Parchaiyan

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
बिखरे बीते लम्हों की भीड़ में
ढूँढता हूँ तेरे निशान
इक डोर तेरी यादों की थाम के
बुन रहा हूँ आसमान
खोया था राहों में, जहाँ मुझे तूने
मैं वहीं हूँ, मैं रुका था जहाँ
तू कहीं नहीं मगर
क्यूँ लगे ठहरी यहाँ
परछाइयाँ
तेरी परछाइयाँ
ढूँढती रहे मेरी
ये नज़र जाए जहाँ
परछाइयाँ
तेरी परछाइयाँ

रात भर जागती हैं साथ में
खुशबुएँ जो आज भी
चादरों में हैं बसी
तेरे होने की गवाही दे रही
नींद के सिलसिले हैं तोड़ती
तेरी हल्की सी हँसी
गूँजती जो आज भी
इस मकान की जो रगों में बह रही
वो रातें जहाँ पे ये वक़्त रुकता था
मैं वहीं हूँ
मैं रुका हूँ वहाँ
तू कहीं नहीं मगर
क्यूँ लगे ठहरी यहाँ
परछाइयाँ
तेरी परछाइयाँ
ढूँढती रहे मेरी
ये नज़र जाए जहाँ
परछाइयाँ
तेरी परछाइयाँ

तेरे लिए बार-बार मन तार-तार
हो के हज़ार टुकड़ों में यार
तेरे इंतज़ार की झील में यूँ
डूबा रहूँ, मैं यादें सँवार
तेरा खुमार बन के गुबार
आ जा रहा है मेरे आर-पार
तेरे इंतज़ार की झील में यूँ
डूबा रहूँ मैं यादें सँवार
हुआ बार-बार मन तार-तार
हो के हज़ार टुकड़ों में यार
हुआ बार-बार मन तार-तार
डूबा रहूँ मैं यादें सँवार

WRITERS

ALOK RANJAN SRIVASTAVA

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other