मिलके तुझे, जाने मुझे, क्यूँ ऐसा लगने लगा
ख़ाली था जो मुझमें कहीं वो ख़ुद से भरने लगा
मिलके तुझे जाने मुझे क्यूँ ऐसा लगने लगा
ख़ाली था जो मुझमें कहीं वो ख़ुद से भरने लगा
अब तेरे बिन जी ना सकूँ, इतनी सी बात कैसे कहूँ
साँसों के बिन कैसे जियूँ धड़कन में तेरी मैं रहूँ
तेरे संग ज़िंदगी है कितनी हसीं
तू मेरा आसमाँ है, मैं तेरी ज़मीं
दुनियाँ में ना है कोई तुझ सा हसीं
तुझ से है मेरा हर मौसम रंगी
कब हुआ तुझ से इश्क़ ये ख़बर ना लगी
जब से तू है मिली, मिल गई ये ज़िंदगी
हसरतों की चुभन अब हैं मिटने लगी
मेरे दिन और रात सब महकने लगी
दफ़न सब ख़्वाहिशों की अब मचलने लगी
वीरान थी ज़िंदगी अब चहकने लगी
उलझनें भी मेरी सब सुलझने लगी
तेरे संग ज़िंदगी है कितनी हसीं
तू मेरा आसमाँ है, मैं तेरी ज़मीं
दुनियाँ में ना है कोई तुझ सा हसीं
तुझ से है मेरा हर मौसम रंगी