LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Chaand Ka Chilka

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
कुछ यादें हैं बातें हैं गुद-गुदी सी
मन में घूमती हैं जैसे, पहेलियाँ
नज़्म बनके रह गई, क्या तुम भी
या खड़े कहीं मुझे देखते?

एक चाँद का छिलका, गिरा है, ज़मी पे
पर आज तक देखा उसे किसी ने नहीं
एक उम्र सी कट गई उसकी, यहीं पे
एक आस है कहीं वो, तुम तो नहीं

किस्से हैं, पानी के, बुलबुले से
कभी जले-बुझे, पिघल के उभरते
खोल दी जैसे तुमने यादों की टोकरी
गुफ़्तगू हवा में जो सुनी, क्या वो तुम थे?

एक चाँद का छिलका, गिरा है, ज़मी पे
पर आज तक देखा उसे किसी ने नहीं
एक उम्र सी कट गई उसकी, यहीं पे
एक आस है कहीं वो, तुम तो नहीं

लम्हे ये जादूगर जाएँ, खिलते ही रहते हैं सभी
पल दो पल छपाके मारे, जैसे तुम हो यहीं पे कहीं
छोटी छोटी बातों की, लंबी दास्ताँएँ हैं कई
हम भी घुल रहे हैं, संग तुम्हारे इन लहरों में यहीं
बिजलियाँ बने बिजलियाँ बने बिजलियाँ बने बिजलियाँ बने बिजलियाँ बने बिजलियाँ बने
बिजलियाँ बनके उड़ चले हम

एक चाँद का छिलका, गिरा है, ज़मी पे
पर आज तक देखा उसे किसी ने नहीं
एक उम्र सी कट गई उसकी, यहीं पे
एक आस है कहीं वो, तुम तो नहीं

WRITERS

Subhi Khanna

PUBLISHERS

Lyrics © Anara Publishing Limited

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other