गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लौकर या
गणपति अपने गाँव चले, कैसे हमको चैन पड़े
गणपति अपने गाँव चले, कैसे हमको चैन पड़े
जिसने जो माँगा, उसने वो पाया, रास्ते पे हैं सब लोग खड़े
गणपति अपने गाँव चले, कैसे हमको चैन पड़े
जिसने जो माँगा, उसने वो पाया, रास्ते पे हैं सब लोग खड़े
गणपति अपने गाँव चले, कैसे हमको चैन पड़े
गणपति बप्पा दुःख हरता, दुःख हरता भाई दुःख हरता
दुःख हरता भाई सुख करता, दुःख हरता भाई सुख करता
किसी को कुछ वरदान दिया, किसी को कोई ज्ञान दिया
हैं चले सभी को खुश करके, खाली-खाली झोलियों को भरके
आएंगे साल के बाद इधर, लोग करेंगे याद मगर
थोड़े ही दिन रहे, थोड़े दिनों में करके चले ये काम बड़े
गणपति अपने गाँव चले, कैसे हमको चैन पड़े
दस दिन घर में आन रहे भक्तो के मेहमान रहे
सारे शहर में धूम मची जोश से जनता झूम उठी
उनको प्यारे सब इंसान राजा रंक हैं एक समान
सारे घर उनके घर है उनको एक बराबर है
गणपति अपने गाँव चलें कैसे हमको चैन पड़े
मस्त पवन ये पुरवाई, मौजों की नैया लाई
गणपति जी उस पार चले, लेकर सबका प्यार चले
सफल हुई सबकी पूजा, ऐसा न कोई दिन दूजा
घटा गगन पर लहराई, घड़ी विसर्जन की आई
भूल-चूक हो माफ हमारी, हम सब हैं बड़े नादान बड़े
गणपति अपने गाँव चले, कैसे हमको चैन पड़े
जिसने जो माँगा, उसने वो पाया, रास्ते पे हैं सब लोग खड़े
गणपति अपने गाँव चले, कैसे हमको चैन पड़े
गणपति अपने गाँव चले, कैसे हमको चैन पड़े
गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लौकर या