LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Mere Dil Mein Aaj Kya Hai

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
मेरे दिल में आज क्या है तू कहे तो मैं बता दूँ

तेरी ज़ुल्फ़ फिर सवारूँ तेरी मांग फिर सजा दूँ

मुझे देवता बनाकर तेरी चाहतों ने पूजा
मुझे देवता बनाकर तेरी चाहतों ने पूजा
मेरा प्यार कह रहा है, मैं तुझे खुदा बना दूँ
मेरा प्यार कह रहा है, मैं तुझे खुदा बना दूँ
मेरे दिल में आज क्या है तू कहे तो मैं बता दूँ

कोई ढूँढने भी आये तो हमें ना ढूंढ पाए
कोई ढूँढने भी आये तो हमें ना ढूंढ पाए
तू मुझे कहीं छुपा दे, मैं तुझे कहीं छुपा दूँ
तू मुझे कहीं छुपा दे, मैं तुझे कहीं छुपा दूँ
मेरे दिल में आज क्या है तू कहे तो मैं बता दूँ

मेरे बाजुओं में आकर तेरा दर्द चैन पाए
मेरे बाजुओं में आकर तेरा दर्द चैन पाए
तेरे गेसुओं में छुपकर मैं जहां के ग़म भुला दूँ
तेरे गेसुओं में छुपकर मैं जहां के ग़म भुला दूँ
तेरी ज़ुल्फ़ फिर सवारूँ तेरी मांग फिर सजा दूँ
मेरे दिल में आज क्या है तू कहे तो मैं बता दूँ

WRITERS

LAXMIKANT PYARELAL, SAHIR LUDHIANVI

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share

See A Problem With Something?

Lyrics

Other