मन में बसा कर तेरी मूर्ति
उतारू मैं गिरधर तेरी आरती
मन में बसा कर तेरी मूर्ति
उतारू मैं गिरधर तेरी आरती
करुणा करो कष्ट हरो ज्ञान दो भगवन
भव में फंसी नाव मेरी तार दो भगवन
करुणा करो कष्ट हरो ज्ञान दो भगवन
भव में फंसी नाव मेरी तार दो भगवन
दर्द की दवा तुम्हरे पास है (आ आ)
जिंदगी दया की है भीख मांगती (आ आ)
मन में बसा कर तेरी मूर्ति
उतारू मैं गिरधर तेरी आरती
मांगू तुझसे क्या मैं यही सोचु हे भगवन
जिन्दगी जब तेरे नाम कर दी अर्पण
मांगू तुझसे क्या मैं यही सोचु हे भगवन
जिन्दगी जब तेरे नाम कर दी अर्पण
सब कुछ तेरा कुछ ना मेरा (आ आ)
चिन्ता है तुमको ससार की (आ आ)
मन में बसा कर तेरी मूर्ति
उतारू मैं गिरधर तेरी आरती
वेद तेरी महिमा गाए संत करें ध्यान
नारद गुणगाण करे छेडे वीणा तान
वेद तेरी महिमा गाए संत करें ध्यान
नारद गुणगाण करे छेडे वीणा तान
भक्त तेरे द्वार करते है पुकार (आ आ)
भक्त सभी गाए प्रभु तेरी आरती (आ आ)
मन में बसा कर तेरी मूर्ति
उतारू मैं गिरधर तेरी आरती
जिसने तेरा नाम लिया उसके जगे भाग
सोते हुए जीवन से वो तो गए जाग
जिसने तेरा नाम लिया उसके जगे भाग
सोते हुए जीवन से वो तो गए जाग
कम है ज़िंदगी कर लो बंदगी (आ आ)
कृपा तेरी भव से है तारती (आ आ)
मन में बसा कर तेरी मूर्ति
उतारू मैं गिरधर तेरी आरती
मन में बसा कर तेरी मूर्ति
उतारू मैं गिरधर तेरी आरती