हे नाथ में आपको कभी भूलूँ नहीं
उतारूँ मैं गिरधर तेरी आरती
उतारूँ मैं गिरधर तेरी आरती
करुणा करो कष्ट हरो ज्ञान दो भगवन
भव में फंसी नाव मेरी तार दो भगवन
करुणा करो कष्ट हरो ज्ञान दो भगवन
भव में फंसी नाव मेरी तार दो भगवन
दर्द की दवा तुम्हरे पास है
ज़िन्दगी दया की है भीख मांगती
उतारूँ मैं गिरधर तेरी आरती
माँगूँ तुझसे क्या मैं यहीं सोचूं हे भगवन
ज़िन्दगी जब तेरे नाम कर दी अर्पण
माँगूँ तुझसे क्या मैं यहीं सोचूं हे भगवन
ज़िन्दगी जब तेरे नाम कर दी अर्पण
सब कुछ तेरा कुछ नहीं मेरा
उतारूँ मैं गिरधर तेरी आरती
वेद तेरी महिमा गायें सन्त करें ध्यान
नारद गुणगान करें छेड़ें वीणा तान
वेद तेरी महिमा गायें सन्त करें ध्यान
नारद गुणगान करें छेड़ें वीणा तान
भक्त तेरे द्वार करते हैं पुकार
भक्त सभी गायें प्रभु तेरी आरती
उतारूँ मैं गिरधर तेरी आरती
जिसने तेरा नाम लिया उसके जगे भाग
सोते हुए जीवन से वो तो गये जाग
जिसने तेरा नाम लिया उसके जगे भाग
सोते हुए जीवन से वो तो गये जाग
कम है ज़िन्दगी कर ले बन्दगी
उतारूँ मैं गिरधर तेरी आरती
उतारूँ मैं गिरधर तेरी आरती