LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Gaura Ko Bihane Dekho - Shiv-Gaura Vivah Geet

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
कैसा ये अनोखा कर के
आए हैं श्रृंगार जी
सर्पों का सेहरा बिछु का कुंडल
आए हैं नंदी पे सवार जी
बाबा जी मेरे बाबा जी
ओ भोले बाबा जी
मेरे बाबा जी

गौरा को
गौरा को बिहाने देखो
आए हैं भोलेनाथ जी
संग लेकर जाएंगे
कैलाशा भोलेनाथ जी
गौरा को बिहाने देखो
आए हैं भोलेनाथ जी
संग लेकर जाएंगे
कैलाशा भोलेनाथ जी

ब्रह्मा विष्णु आए हैं
देवों को संग लाए हैं
ऋषि मुनियों संग नारद
झूमे नाचे गाए हैं
तन पे भस्म है मुंडों की माला है
अजब भोले की बारात जी
ढोल मंजीरा भूत बजाए
नाचे हैं शंभुनाथ जी

गौरा को
गौरा को बिहाने देखो
आए हैं भोलेनाथ जी
संग लेकर जाएंगे
कैलाशा भोलेनाथ जी
गौरा को बिहाने देखो
आए हैं भोलेनाथ जी
संग लेकर जाएंगे
कैलाशा भोलेनाथ जी

ओ ओ ओ ओ

मैना ने समझाया जी
बाबा मरघट वासी जी
तू है महलों की रानी गौरा
कैसे बनेगी तू दासी जी
गौरा बोली जन्मों का नाता है
लगन ऐसी मोहे लागी जी
भोले के ध्यान में रहती मैं तो
भोले बिन हूं आधी जी

गौरा को
गौरा को बिहा के चले
बाबा भोलेनाथ जी
तीनों लोक में जय जयकार है
गौरा शंभुनाथ की
गौरा को बिहा के चले
बाबा भोलेनाथ जी
तीनों लोक में जय जयकार है
गौरा शंभुनाथ की

कभी योगी कभी जोगी
बाबा के रूप अनेक जी
गौरा के मन को भाते हैं बाबा
हुए हैं अब दोनों एक जी
बाबा जी मेरे बाबा जी
ओ भोले बाबा जी
मेरे बाबा जी

गौरा को
गौरा को बिहाने देखो
आए हैं भोलेनाथ जी
संग लेके जाएंगे
कैलाशा भोलेनाथ जी
गौरा को बिहाने देखो
आए हैं भोलेनाथ जी
संग लेके जाएंगे
कैलाशा भोलेनाथ जी

WRITERS

SANDEEP GOSWAMI

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other