नमो विश्व कर्ता, नमो विघ्न हर्ता
नमो विश्व कर्ता, नमो विघ्न हर्ता
बड़ा नाम पावन है तेरा धनेशा
तू कृषि विधाता है, सबका सहारा
ये चलती हवाएँ, महकती दिशाएँ
ये साँसों की हलचल कहती है पल-पल
ये चलती हवाएँ, महकती दिशाएँ
ये साँसों की हलचल कहती है पल-पल
तू नित्यम अनुपम, सदा सत्य दिव्यम्
मनो विमरूपम्, नमो विश्व रूपम्
तू गौरी का लाला, गजवदन विशालना
प्रथम पूजते हो, सबके सहारे
तू गौरी का लाला, गजवदन विशालना
प्रथम पूजते हो, सबके सहारे
जमीनों पर चाँद, सूरत सितारे
हर एक झरने में जलवे तुम्हारे
लंबोदर मंगलकारी, दुखों के हर्ता और सुखकारी
लंबोदर मंगलकारी, दुखों के हर्ता और सुखकारी
नमो सृष्टि रूपम्, नमो वृष्टि रूपम
नमो जल स्वरूपम्, नमो वृक्ष रूपम