LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Yeh Mera Diwanapan Hai

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
दिल से तुझको बेदिली है
मुझको है दिल का गुरूर
तू ये माने के न माने
लोग मानेंगे ज़ुरूर
ये मेरा दीवानापन है
या मुहब्बत का सुरूर
ये मेरा दीवानापन है
या मुहब्बत का सुरूर
तू न पहचाने तो है ये
तेरी नज़रों का क़ुसूर
ये मेरा दीवानापन है

दिल को तेरी ही तमन्ना
दिल को है तुझसे ही प्यार
दिल को तेरी ही तमन्ना
दिल को है तुझसे ही प्यार
चाहे तू आए न आए
हम करेंगे इंतज़ार
ये मेरा दीवानापन है
या मुहब्बत का सुरूर
तू न पहचाने तो है ये
तेरी नज़रों का क़ुसूर
ये मेरा दीवानापन है

ऐसे वीराने में इक दिन
घुट के मर जाएंगे हम
ऐसे वीराने में इक दिन
घुट के मर जाएंगे हम
जितना जी चाहे पुकारो
फिर नहीं आएँगे हम
ये मेरा दीवानापन है
या मुहब्बत का सुरूर
तू न पहचाने तो है ये
तेरी नज़रों का क़ुसूर
ये मेरा दीवानापन है
या मुहब्बत का सुरूर
ये मेरा दीवानापन है

WRITERS

SHAILENDRA, Shankar-Jaikishan

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other