LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Tu Jo Paas (Raw) Raw

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
तू जो पास है दिल ख़ुश मिज़ाज़ है
तू जो नहीं तो कुछ भी नहीं
इस हँसी को बरकरार रखना
पास तेरे मैं रहूँ या नहीं
चाहे दिल तेरी मौजूदगी
हर मोड़ पे कहीं ना कहीं
भाए मुझे तेरी सादगी
अदाएँ तेरी मेरी जाँ ले रही

हर अधूरी ख़्वाहिशों में तू शामिल है
डूबते अरमानों का तू साहिल है
तेरे बिना ना दिखता मुझको मंज़िल है
अकेलेपन में तुझे ढूँढे मेरा दिल है
नादानियाँ जी भर के कर ले तू
100 ग़लतियाँ जो तेरी माफ़ हैं
ख़फ़ा तुझसे मैं रह ना पाऊँ
दिल मेरा जो इसके ख़िलाफ़ है
मुस्कुराहटें हैं जो तेरी
महफ़ूज़ हैं जो तू संग है मेरे
बेफ़िकर हैं ज़िंदगी के रास्ते
चल पड़ा हूँ मैं बस तेरे वास्ते
तू जो पास है दिल ख़ुश मिज़ाज़ है
तू जो नहीं तो कुछ भी नहीं

WRITERS

Sujan Sinha

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other