LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Adharam Madhuram

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
कृष्णा कृष्णा
कृष्णा कृष्णा
मधुराधिपते! मेरे कृष्णा कृष्णा

अधरं मधुरं वदनं मधुरं, नयनं मधुरं हसितं मधुरम्
हृदयं मधुरं गमनं मधुरं, मधुराधिपतेरखिलम् मधुरम्
मधुराधिपतेरखिलम् मधुरम

हे कृष्ण
तेरे होंठ मधुर हैं, मुख भी मधुर
तेरे नयन मधुर, मुस्कान मधुर
हृदय भी मधुर, है चाल मधुर
मधुराधिपते सर्वस्व मधुर
मधुराधिपते सर्वस्व मधुर

कृष्णा कृष्णा
कृष्णा कृष्णा

तेरे वचन मधुर हैं, चरित्र मधुर
तेरे वस्त्र मधुर, कंगन भी मधुर
चलना भी मधुर, है भ्रमण मधुर
मधुराधिपते सर्वस्व मधुर
मधुराधिपते सर्वस्व मधुर

मधुराधिपते! मेरे कृष्णा कृष्णा

तेरी बंसी मधुर, पद-धूल मधुर
तेरे हाथ मधुर हैं, चरण मधुर
है नृत्य मधुर, मित्रता मधुर
श्री कृष्ण! तुम्हीं सर्वस्व मधुर
मधुराधिपते सर्वस्व मधुर

तेरे गीत और पीतांबर हैं मधुर
भोजन है मधुर, तेरा शयन मधुर
तेरा रूप मधुर, हो
तेरा रूप मधुर हैं, तिलक मधुर
मधुराधिपते सर्वस्व मधुर

हरे कृष्णा, कृष्णा
हरे कृष्णा, कृष्णा
बोलो कृष्णा कृष्णा

तारणहार! तेरा सब कार्य मधुर
दुखहर्ता! तू तेरा सुमिरन है मधुर
तू जो करे सबका उद्धार मधुर
तेरी शांति-छवि सर्वस्व मधुर
हे कृष्ण! तुम्हीं सर्वस्व मधुर
मेरे कृष्ण! तुम्हीं सर्वस्व मधुर

तेरे गल वैज्यंती माला मधुर (आ)
तेरे गल वैज्यंती माला मधुर
यमुना हैं मधुर, लहरें भी मधुर
यमुना का जल और कमल मधुर
मेरे कृष्ण! तुम्हीं सर्वस्व मधुर

कृष्णा कृष्णा
कृष्णा कृष्णा
मधुराधिपते

हैं गोपी मधुर, तेरी लीला मधुर
संयोग मधुर है, वियोग मधुर
तेरी दृष्टि मधुर, शिष्टाचार मधुर
हे कृष्ण! तुम्हीं सर्वस्व मधुर
मधुराधिपते सर्वस्व मधुर

हरे कृष्णा, कृष्णा
हरे कृष्णा, कृष्णा
बोलो कृष्णा कृष्णा

तेरे ग्वाल मधुर, तेरी गायें मधुर
तेरी छड़ी भी मधुर, है सृष्टि मधुर
है विनाश मधुर, तेरा सृजन मधुर
मधुराधिपते श्री कृष्ण मधुर
हे कृष्ण! तुम्हीं सर्वस्व मधुर
मधुराधिपते सर्वस्व मधुर

मैं शरण गहूं तुम्हरी कान्हा
बने गीत मधुर, मेरी भक्ति मधुर
हे कृष्ण! तुम्हीं सर्वस्व मधुर
मधुराधिपते सर्वस्व मधुर
मधुराधिपते सर्वस्व मधुर

WRITERS

Swasti Mehul

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other