तू जहाँ भी जाते, वहाँ रास्ते नहीं
दूरियों में देखे मैंने फ़ासले कई
पहले से मैं और थोड़ा टूटा हूँ पर
तेरी यादें मुझे हर दफ़ा खींचती वही
क्या कहूँ मैं खुद को, मैं मनाऊँ कैसे
जो तुझसे दूरी मानने तैयार ही नहीं
अब महफ़िलों में जाना मैंने छोड़ा है पर
मेरे जाम का हिसाब है आज भी वही
हर सुबह ये बातें मेरी पीछे चले
जो आगे मेरे साथ तेरा हाथ क्यों नहीं
तू चाहे ख़ुशी-ख़ुशी सब मैं भूल जाऊँ
आसान क्या तेरी सुनना, फिर आवाज़ भी नहीं
ये शामें मेरी पहले जैसे बीतें नहीं
ये रातें मेरी पहले जैसे बीतें क्यों नहीं
समझाऊँ क्या मैं खुद को, समझाऊँ कैसे
क्यों वफ़ा मेरे लिए तेरी लौट के गई
ये रातें नहीं, इक ज़माना है
है आलम तुझे फिर भुलाने का
फिर इस बहाने खुद को मिटाना है
ये रातें नहीं, इक ज़माना है
है आलम तुझे फिर भुलाने का
फिर इस बहाने खुद को मिटाना है
अब आओगे क्या तुम कभी लौट के फिर यहाँ
है ये सवाल, पूछता हूँ मैं, सोचता हूँ मैं हर दफ़ा
अब आओगे क्या तुम कभी लौट के फिर यहाँ
है ये सवाल, पूछता हूँ मैं, सोचता हूँ मैं हर दफ़ा