ख्याल तो बहुत हैं, है नहीं स्याही अब
सांसें ये जाली सब, आज़ादी कैद है, नहीं रिहाई अब
सड़क पे दंगे फसाद की जड़ कोई राज़ नहीं
इस बाँट राजनीति से तू हाथ ना मिला लियो
यहाँ किसी का कोई सगा नहीं
यहाँ मारे कब कौन पता नहीं
अब hashtags के दाम बिकती इंसानियत
ये रीलें तो चलेंगी पर इंसाफ की यहाँ कोई जगह नहीं
लगाते पेड़ पर सांसें देने को कोई खड़ा नहीं
जो लटका पेड़ से उन रस्सियों को कोई सज़ा नहीं
है धड़कनों की लगती कीमतें यहाँ
अब मुफ्त की यहाँ हवा नहीं
भंग करते शांति हैं तोड़ते सवाल
आज कर रहे हैं हर सवाल पर वो सड़कें लाल
जिसका फायदा है वो तो बैठे घेरे हुए दीवार
सड़कों पे उतरा हुआ क्यों शख्स मरता बेज़ुबान
चीखते ये पन्ने लाल स्याही से भरे
क्यों हर उठी आवाज़ के कंधों पे बैठा रहता काल
सितारे खींचना ये चाहते ज़मीन पर
हर अगले नौजवान के घर पहुँचाना चाहते ये मलाल
सुबह भी है बेटा रात ही नहीं है
हर छीनी हुई सांस का इंसाफ भी चाहिए
धरम मज़हब religion सारे ही ठीक पर
इंसानियत से बड़ी कोई जात ही नहीं है
सुबह भी है बेटा रात ही नहीं है
हर छीनी हुई सांस का इंसाफ भी चाहिए
धरम मज़हब religion सारे ही ठीक पर
इंसानियत से बड़ी कोई जात ही नहीं है