बुरा ना मानो आई है होली ॥
मन नाचै मगन मस्ती छाई है,
मन नाचै मगन मस्ती छाई है,
मारा पिचकारी केहू का न छोड़ा,
गाल गुलाल मला थोड़ा थोड़ा,
गाल गुलाल मला थोड़ा थोड़ा ॥
मन नाचै मगन मस्ती छाई है,
मंद मंद मुस्कान लिए अलबेली,
जात रही सग लिए अपनी सहेली,
तब ले कन्हैया ने रंग दीनी साड़ी सारी,
भर पिचकारी मारी सारा रारा रारा रारा ॥
बृज की छोरी बोले अरा रारा रारा रारा रारा ॥
ना चले हैं कौनो जोर अब चाहे जाओ जिस ओर,
अरे बुरा ना मानो होली के बस इहै गूँजे सोर,
पीके भंग सब रंग जागे, जब तन मन जाए झूम,
फिर नाचे गायें जमके,हम यारों के घर घूम॥
मन नाचै मगन मस्ती छाई है,
बुरा ना मानो आई है होली ॥
होए होए होए होए होए होए.....