राम हममें, राम तुममें, सबमें राम ही राम।
इस धरा में, इस गगन में, सारे जग में राम।।
राम सीता राम सीता राम जय जय राम।
राम सीता राम सीता राम जय जय राम।
दोनों को शतकोटि विनय प्रणाम है।
तन व मन अब राम पर बलिहार हैं।
स्वर्ग से भी दिव्य है पावन अयोध्या धाम।
बनके मानव जहाँ पर प्रकटे स्वयं श्री राम।
राम सीता राम सीता राम जय जय राम।
राम सीता राम सीता राम जय जय राम।
सारा जग श्री राम की संतान है।
अवध तो वैकुण्ठ के ही समान है।
राम कहिए, राम जपिये, रटिये राम का नाम।
सहज ही बन जाएंगे जीवन के सारे काम।
राम सीता राम सीता राम जय जय राम।
राम सीता राम सीता राम जय जय राम।
राम सीता राम सीता राम जय जय राम।
राम सीता राम सीता राम जय जय राम।