आया वो नज़र फिर ऐसे, बात छिड़ने लगी फिर से
आँखों में चुभता कल का धुँआ
हाल तेरा ना हम सा है, इस ख़ुशी में क्यूँ ग़म सा है
बसने लगा क्यूँ, फिर वो जहाँ
वो जहाँ दूर जिससे, गये थे निकल
फिर से यादों ने कर दी है, जैसे पहल
लम्हा बीता हुवा, दिल दुखाता रहा
खामखा बेवज़ह ख्वाब बुनता रहा
तूने जो ना कहा , मै वो सुनता रहा
खामखा बेवज़ह, ख्वाब बुनता रहा
गर्व पहले से है ज्यादा, खुद से फिर यह किया वादा
खामोश नज़रें रहें बे जुबां
अब ना पहले सी बातें हैं, बोलो तो लब थरथराते हैं
राज़ यह दिल का, ना हो बयां
हो गया की असर, कोई हम पे नही
हमसफ़र में तो है, हम सफ़र है नही
दूर जाता रहा, पास आता रहा
खामखा बेवज़ह, ख्वाब बुनता रहा
दूर चाहत से मै, अपनी चलता रहा
बुझ गई आग थी, दाग जलता रहा