LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Taj

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ABS

उसकी डोली मेरा जनाज़ा सजा दो
क्या ख़ता है मेरी कोई मुझे ख़ता तो बता दो
क्यों दिल से चाहना किसी को गुनाह बन गया है
है गुनाह तो जाके कोई ताज को गिरा दो
उसकी डोली मेरा जनाज़ा सजा दो
क्या ख़ता है मेरी कोई मुझे ख़ता तो बता दो
क्यों दिल से चाहना किसी को गुनाह बन गया है
है गुनाह तो जाके कोई ताज को गिरा दो

है गुनाह तो जाके कोई ताज को गिरा दो

मिटा दो कहानियाँ जो ताज पे लिखी हैं
शाहजहाँ-मुमताज़ पे लिखी हैं
मेरी कहानी मेरे ख़ास ने लिखी है
हीर-रांझा छोड़ो मेरे आज पे लिखी है
रगों में रंग क्या ख़ून का अलग है
रूप रंग जाति करम भी अलग है
अब बोलते हो दुनिया क्या कहेगी
इस हिसाब से तो जाना मेरा धर्म भी अलग है

ना बेवफ़ा है वो ना मैं बेवफ़ा हूँ
मुक़द्दर में रहना लिखा ही नहीं है
कह दो कैसे बोलूँ मैं उसे बेवफ़ा
उसका मनपसंद तो यार उसका जोड़ा भी नहीं है

कौन जाने कितना दर्द साथ में सहेगी
किसी ग़ैर मर्द साथ सारी उमर वो रहेगी
इश्क़ हार जाता हर जनम में अपनों के ही आगे
अब ये ना सोचो आके तुमसे दुनिया क्या कहेगी

चलो मुस्कुराके आख़िरी विदा दो
दिल से मेरा जाना नाम भी मिटा दो
कोई पूछे तुमसे किसने की दगा
तो नाम लेना मेरा
उसको मुझको बेवफ़ा बता दो
उसकी डोली मेरा जनाज़ा सजा दो
क्या ख़ता है मेरी कोई मुझे ख़ता तो बता दो
क्यों दिल से चाहना किसी को गुनाह बन गया है
है गुनाह तो जाके कोई ताज को गिरा दो
उसकी डोली मेरा जनाज़ा सजा दो
क्या ख़ता है मेरी कोई मुझे ख़ता तो बता दो
क्यों दिल से चाहना किसी को गुनाह बन गया है
है गुनाह तो जाके कोई ताज को गिरा दो

जिसके धोखे में भी प्यार हो
जिसके धोखे में भी प्यार हो
मैंने इतना प्यारा धोखेबाज़ नहीं देखा
बेशक इश्क़ की निशानी है ताज
मगर कभी मुमताज़ ने ताज नहीं देखा

WRITERS

The Singh

PUBLISHERS

Lyrics © Royalty Network

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist