LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

The Last Talk

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ओह, माँ
माई रे, माई रे
माई रे

सुन माँ, देख फँसता जा रहा हूँ
दुनिया के दलदल में धँसता जा रहा हूँ
दबा के रखूँ ग़म, बता कितने दिल में
हैं आँखों में आँसू और हँसता जा रहा हूँ
मैं चाहता तो था तुझे सब कुछ बता दूँ (माँ)
लगाके गले सारे ग़म मैं भुला दूँ
तेरी आँखों में आँसू बहाते नहीं (माई रे)
मुझे बेहतर लगा के मैं खुद को सुला दूँ
तू रह लेना मेरे जाने के बाद
ज़्यादा ना रोना मर जाने के बाद
हँस-हँस के करना विदा मुझको दुनिया से
फोटो तू लेना जनाज़े के साथ
दिखाने थे साथ अजूबे जहाँ के
दिखा भी ना पाया, बता भी ना पाया
बतानी थी तुझको, माँ, बातें बहुत सी
मैं क़िस्मत का मारा, बता भी ना पाया
सजा भी ना पाया, माँ, दुनिया तेरी
तेरी राहों से काँटे हटा भी ना पाया
लिखा था एक ख़त बस तेरे लिए
तुझे पास बिठा के सुना भी ना पाया (हा आ आ)

लिखा था एक ख़त बस तेरे लिए
तुझे पास बिठा के सुना भी ना पाया

माँ, मैं आऊँगा लेके जनम फिर दोबारा
मैं क़ाबिल बनूँगा, सब हासिल करूँगा
तू बनना मेरी माँ फिर एक जनम
और मैं क़ाबिल हूँ कितना ये साबित करूँगा
तेरे हिस्से के ग़म मैं लेके चला (माँ)
मेरे जाने के बाद तू रोना ना-ना
मुझे पता है तू कितना मरती है मुझ पे (माई रे)
पास फोटो को रख के तू सोना ना-ना
तूने झोपड़ी को घर बनाया है, माँ
तपती धूप में खुद को तपाया है, माँ
लोग इज़्ज़त या पैसा एक ही कमाते हैं
तूने तो दोनों कमाया है, माँ
माँ पूछती है तो मैं बताता नहीं
कोई बोले भी और जवाब ना दे
उसकी आँखों में देख के लगता है मुझको
ख़ुदा मुझ सी किसी को औलाद ना दे

मैं जितना लड़ सकता था खुद से, लड़ा (ओ माँ)
माँ, मैं खुद से तो जीत गया, मगर ज़िंदगी से हार गया
मुझे खाली जेब और ग़रीबी ने नहीं मारा
माँ, तेरा छुप-छुप के रोना मार गया
माँ, तेरा छुप-छुप के रोना मार गया

हम्म हम्म हम्म

I love you, माँ

WRITERS

Hemant

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, Sony/ATV Music Publishing LLC

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist