LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Lakshman Sa Bhai Ho

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
लक्ष्मण सा भाई हो
कोशल्या माई हो
स्वामी तुम जैसा
मेरा रघुराई हो
स्वामी तुम जैसा
मेरा रघुराई हो

नगरी हो अयोध्या सी
रघुकुल सा घराना हो
चरण हो राघव के
जहाँ मेरा ठिकाना हो
चरण हो राघव के
जहाँ मेरा ठिकाना हो

हो त्याग भरत जैसा
सीता सी नारी हो
लव कुश के जैसी
संतान हमारी हो
लव कुश के जैसी
संतान हमारी हो

श्रद्धा हो श्रवण जैसी
शबरी सी भक्ति हो
हनुमत के जैसी
निष्ठा और शक्ति हो
हनुमत के जैसी
निष्ठा और शक्ति हो

मेरी जीवन नैया हो
प्रभु राम खिवैया हो
राम कृपा की सदा
मेरे सिर पे छैया हो
राम कृपा की सदा
मेरे सिर पे छैया हो
सरयु का किनारा हो
निर्मल जल धारा हो
दर्श मुझे भगवन
जिस घड़ी तुम्हारा हो
दर्श मुझे भगवन
जिस घड़ी तुम्हारा हो

WRITERS

Ravi Chopra, Surinder Kohli

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist