अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली
तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली
तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
तेरे भक्त जनो पर माता भीर पड़ी है भारी
तेरे भक्त जनो पर माता भीर पड़ी है भारी
दानव दल पर टूट पडो माँ करके सिंह सवारी
सौ-सौ सिहों से बलशाली, है अष्ट भुजाओं वाली
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
माँ-बेटे का है इस जग मे बडा ही निर्मल नाता
माँ-बेटे का है इस जग मे बडा ही निर्मल नाता
पूत-कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता
करूणा दर्शाने वाली, सब को हरषाने वाली
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना
नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना
हम तो मांगें माँ तेरे चरणों में छोटा सा कोना
अमृत बरसाने वाली, विपदा मिटाने वाली
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
आदि शक्ति भगवती भवानी, तू जग की हितकारी
आदि शक्ति भगवती भवानी, तू जग की हितकारी
जिसने याद किया आई माँ, करके सिंह सवारी
करती कृपा कृपाली, रखती जन की रखवाली
दुष्टों को पल में ही मारती
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
भक्त तुम्हारे निस दिन मैया, तेरे ही गुण गावें
भक्त तुम्हारे निस दिन मैया, तेरे ही गुण गावें
मन वांछित वर दे दे इनको,तेरा ही ध्यान लगावें
तू ही वर देने वाली, जाए ना कोई खाली
दर पे तुम्हारे हे जो माँगती
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली
चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली
वरद हस्त सर पर रख दो माँ संकट हरने वाली
भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली
भक्तों के कारज तू ही सारती