बात अलग, चाल ग़ज़ब, लगे तू ज़हर अहाँ
लगा ज़ुबाँ पे इश्क़ नमक, तू बूटी ग़ज़ब अहाँ
फबते तुझपे रंग चटक, चढ़ी ललक तेरी तलब
गवाह है रब, मैं जान-ब-लब ये तेरी तड़प अहाँ
हुआ ख़ुदा मेहरबान तो बनी ऐसी नस्लें
सादगी की सूरत हो, इश्क़ की ये शक्लें
बे-रहम रूप, गीत लगे मस्त से हल्के
हावी है वजूद, लगे सबसे हटके बढ़के तू
भर गए नशे हों नस-नस में सच में
लिखने लगा हूँ कलमे, नज़्में
रहा न बस में अपनी हद में तेरे असर में
सोचूँ खुद से लिखूँ क्या ख़त में
किसी की ज़ुल्फ़, लब किसी के, दीद किसी की, फ़न किसी का
मिलते-जुलते तुझसे पर बातें तेरी सबसे जुदा
जान-ए-जानाँ, मीठा-मीठा विष लगे
तोड़ न मोल, न तौल मोहिनी तू
तू ओ ओ ओ लगे मोहिनी तू ओ ओ ओ
अंग लग जा, लग जा, लग मोरे बालमा
रूह तरसी-तरसी ये जाए ज़ालिमा
अंग लग जा, लग जा, लग मोरे बालमा
रूह तरसी-तरसी ये जाए ज़ालिमा
बरसे सावन, मुझ विरहन को काहे यूँ ही सताए
छनके पायल, खनके चूड़ी, मेरी तुझे बुलाए
आ भी जा रे, ना तड़पा रे सजना
आ भी जा रे, ना तड़पा रे सजना
आँखों में झाँक के बातें कर
तू देती क्यों नज़रें चुरा
खुराफ़ाती दिमाग मेरा करे न दिल से सुलह
ग़म मेरे देती कितने, ज़ुल्फ़ तेरी उड़ा
अंग-बदन शोला-चमन, गोरे नरम तेरे
भरा यौवन, दास बने सपने मेरे
ज़ुल्फ़ें सघन, राज़ दफ़्न, मख़मली जिनमें सनम
करूँ जो ज़िक्र-ए-हुस्न, चुने तुझे कलम
लगे तू इश्क़ आख़िरी बेमिसाल माधुरी
लब मलहम, भरते ज़ख्म, करते वो जादूगरी
दे दे बालम सुख चरम, कर दे मुझे पागल ज़रा
नज़रें डाले चाँद भी, छुए बदन को चाँदनी
रखती आज लाज नहीं, खोना सुध है लाज़िमी
अंग लग जा, लग जा, लग मोरे बालमा
रूह तरसी-तरसी ये जाए ज़ालिमा
अंग लग जा, लग जा, लग मोरे बालमा
रूह तरसी-तरसी ये जाए ज़ालिमा
बरसे सावन मुझ विरहन को काहे यूँ ही सताए
छनके पायल, खनके चूड़ी, मेरी तुझे बुलाए
आ भी जा रे, ना तड़पा रे सजना
आ भी जा रे, ना तड़पा रे सजना