तू इक बंद किताब मानिंद मैं हर रोज़ पढ़ने आता हूँ
जितना ज्यादा मैं पढ़ूं उतना कम जान पाता हूं
तू बारिश है मैं प्यासा हूं भीगता हूं प्यासा रह जाता हूं
किसी ख्वाब की हकीकत तू तकटकी लगाए देखता जाता हूँ
तुझे ज़िद्द कहूं या शर्त कहूं, तुझपे हर दांव मैं आज़माता हूं
तू बदल है मैं चाँद हूं, पहलू में तेरे चुप सा जाता हूं
ज्यों लहर मैं किनारा तू, तेरा साथ मिले ठहर जाता हूँ
मुसाफ़िर सा मैं ठोकर सी तू, पाके तुझे संभाल जाता हूँ
तू इक बंद किताब मानिंद मैं हर रोज़ पढ़ने आता हूँ