भोले मेरे भोले, ओम नमः शिवाय,
आया है शुभ अवसर, नाचे आज भोले शंकर,
आया है शुभ अवसर, नाचे हमारे भोले शंकर।
गौरा भी नाचे संग, शंकर निराले,
नाच रहे हमारे गणेश दुलारे,
तीनों लोक में छाई है खुशियाँ,
आया है शुभ अवसर, नाचे आज भोले शंकर,
आया है शुभ अवसर, नाचे हमारे भोले शंकर।
डमरू का शोर सुन, नाची दुनिया सारी,
बिन बारिश ये नाचे मोर, क्या बात तुम्हारी,
डमरू का शोर सुन, नाची दुनिया सारी,
बिन बारिश नाचे मोर, क्या बात तुम्हारी,
सज रहे ये मंदिर तुम्हारे,
तैयारी चल रही बड़ी भयंकर।
आया है शुभ अवसर, नाचे आज भोले शंकर,
आया है शुभ अवसर, नाचे हमारे भोले शंकर।
हर हर महादेव के लग रहे नारे,
हर हर महादेव के लग रहे नारे,
आया है शुभ अवसर, नाचे आज भोले शंकर,
आया है शुभ अवसर, नाचे हमारे भोले शंकर।