LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Tadpaoge Tadpa Lo Lofi

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
तड़पाओगे, तड़पा लो
हम तड़प-तड़प कर भी तुम्हारे गीत गाएँगे
ठुकराओगे, ठुकरा लो
हम ठोकर खाकर भी तुम्हारे दर पे आएँगे
तड़पाओगे, तड़पा लो

तड़पाओगे, तड़पा लो
हम तड़प-तड़प कर भी तुम्हारे गीत गाएँगे
ठुकराओगे, ठुकरा लो
हम ठोकर खाकर भी तुम्हारे दर पे आएँगे
तड़पाओगे, तड़पा लो

कब तक जानेगा ना चंदा दर्द चकोरी का
कब तक जानेगा ना चंदा दर्द चकोरी का
एक दिन तो ये फूल सुनेगा बुलबुल का शिकवा
बेवफ़ा प्यार में कब तलक ये परदा?
तड़पाओगे, तड़पा लो
हम तड़प-तड़प कर भी तुम्हारे गीत गाएँगे
तड़पाओगे, तड़पा लो

जिनकी ख़ातिर हम फ़िरते हैं दीवाने बन के
जिनकी ख़ातिर हम फ़िरते हैं दीवाने बन के
वो हमसे जब मिलते हैं तो बेगाने बन के
इश्क़ में रह गए हम फ़साने बन के
तड़पाओगे, तड़पा लो
हम तड़प-तड़प कर भी तुम्हारे गीत गाएँगे
तड़पाओगे, तड़पा लो

देख, निशाने पर रखा है कब से मैंने दिल
देख, निशाने पर रखा है कब से मैंने दिल
तीर चला, क्या सोच रहा है? ओ, भोले क़ातिल
क्या पता मौत ही प्यार की हो मंज़िल
तड़पाओगे, तड़पा लो
हम तड़प-तड़प कर भी तुम्हारे गीत गाएँगे
ठुकराओगे, ठुकरा लो
हम ठोकर खाकर भी तुम्हारे दर पे आएँगे
तड़पाओगे, तड़पा लो

WRITERS

Chitragupta, Rajinder Krishnan

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other