आसरा दो मुझे, अपनी चरणों मे तुम
जहाँ सुनता रहूँ, तेरी वंशी की धुन
कान्हा विनती सुनो, कान्हा विनती सुनो
तेरी भक्ति से ही मेरी पहचान हो
धर्म पथ पर रहूँ, ऐसा वरदान दो
कान्हा विनती सुनो, कान्हा विनती सुनो
मन मे तेरे लिए, चाह बढ़ती रहे (2)
पाने की आस मे, साँस घटती रहे (2)
कंठ जब ये खुले, बस तेरा नाम ले
तेरी सेवा ही बस मुझको आराम दे
कान्हा विनती सुनो, कान्हा विनती सुनो
चाहूँ तुझसे न कुछ , मुझको तू चाहिए (2)
जो भी तुझसे परे वो, नही चाहिए (2)
अपनी भक्ति के धागो से जीवन बुनो
हर जनम में मुझे दास तेरा चुनो
कानहा बिनती सुनो, कान्हा विनती सुनो