मैं भूला दुनिया को ,यारों को छोड़ दिया,
बचा ईक दिल था जो,वो तूने तोड़ दिया ।
मैं आज भी रातों को,छुप कर रोता हूं,
तू ख्वाब में आएगी, ये सोच के सोता हूं,
न जाने क्यों वह ख्वाब देखता हूं जो न पूरे हो,
मैं पागल हूं जोआंखें नम हो मेरी सोच कर तुझको,
मैं पागल हूं ना भूल पाए यह दिल तेरी बातों को,
मैं पागल हूं जो खुशियां भागती है देख कर मुझको
के लोग भी अब मुझ पर ताने कसते हैं,
मेरी इस हालात पे सितारे हंसते हैं,
दीवारें भी मुझसे हां बातें करती हैं,
कहीं कुछ कर ना लूं ,ये सोच के डरती हैं,
खुदाया ये तेरी दुनिया मुझे है झूठ लगती क्यों,
मैं पागल हूं जो लोगों से कोई उम्मीद रखता हूं,
क्या सच में सोचता रहता हूं ज्यादा यां मैं पागल हूं,
हां अब मुझको भी लगता है कि शायद मैं ही पागल हूं,
मैं पागल हूं मैं पागल हूं मैं पागल हूं मैं पागल हूं।