लिया नाम जिसने भी शिवाजी का मन से
उसे भोले शंकर ने अपना बनाया
खुले उस पे सब द्वार शिव की दया के
जो श्रद्धा से भोले के मंदिर में आया
हर हर हर हर महादेव की जय हो
शंकर शिव कैलाशपति की जय हो
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों
शिव जी के चरणों में सर को झुकाए
करें अपने तन मन को गंगा सा पावन
करें अपने तन मन को गंगा सा पावन
जपें नाम शिव का भजन इनके गाएं
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों
संसार है झूठी माया का बंधन
शिवालय में मार्ग है मुक्ति का भक्तों
महादेव का नाम लेने से हर दिन
मिलेगा हमें दान शक्ति का भक्तों
मिट्टी में मिट्टी की काया मिलेगी
मिट्टी में मिट्टी की काया मिलेगी
चलो आत्मा को तो कुंदन बनाएँ
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों
कहीं भी नहीं अंत उसकी दया का
करें वंदना उस दयालु पिता की
हमें भी मिले छांव उसकी कृपा की
हमें भी मिले भीक उसकी दया की
लगाकर समाधि करें शिव का सिमरन
लगाकर समाधि करें शिव का सिमरन
यूँ सोए हुए भाग अपने जगाएँ
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों
करें सब का कल्याण कल्याणकारी
भरें सबके भंडार त्रिनेत्र धारी
कोई उसको जग में कमी ना रहेगी
बनेगा जो तन-मन से शिव का पुजारी
करे नाम लेकर सफल अपना जीवन
करे नाम लेकर सफल अपना जीवन
यह अनमोल जीवन यूँ ही ना गवाएँ
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों
शिव जी के चरणों में सर को झुकाए
करें अपने तन मन को गंगा सा पावन
जपें नाम शिव का भजन इनके गाएं
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों
हर हर हर हर महादेव की जय हो
शंकर शिव कैलाशपति की जय हो