LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Sone Se Pehle

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
चाहे तुम लड़लो
उससे कितना भले
निंदिया सताए
और लगाए गले
सोने से पहले
अपनी तकिये तले
मेरी यादें बसा लेना
तुम रात में
एक चाँद का
दिया जला लेना
तुम रात में
एक चाँद का
दिया जला लेना

दिन गिन गिन के
गुज़ारते हैं रातें
याद करते हैं
वो सारी बातें
लिखते बहुत हैं
बयान नहीं कर पाते
चिट्ठी में चाहकर भी
ये कैसे कहें
मंज़िल अब हमसफर
बनके चलें
सोने से पहले
अपनी तकिये तले
मेरे खत को
छुपा लेना
तुम रात में
एक चाँद का
दिया जला लेना
तुम रात में
एक चाँद का
दिया जला लेना

मिलना अब दूर नहीं
इंतज़ार हमें तो
क़ुबूल है
घबराते हो
यून तुम क्यों
बातें ये
बेकार कि
और फ़िज़ूल हैं
थोड़ा सा भी जो
तुमको डर सा लगे
करवटें बदलके भी
ना रैना कटे
सोने से पहले
अपनी तकिये तले
मेरा नाम
गुनगुना लेना
तुम रात में
एक चाँद का
दिया जला लेना
तुम रात में
एक चाँद का
दिया जला लेना
तुम रात में
सोने से पहले
तकिये तले
एक चांद का
दिया जला लेना
दिया जला लेना (दिया जला लेना)

WRITERS

Vishrut Sinha

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other