LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Udaan

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
आजा कहीं दूर को उड़ चलें बसेरा नया हो
हवाओं से पक्की हो यारी सुनहरा सवेरा जहाँ हो
धूप से रोशन समा हो अँधेरा ना ज़्यादा घना हो
आजा कहीं दूर को उड़ चलें नई दुनिया जहाँ हो

लाज़मी है जाना हार मेरा
उड़ान को मेरी ना माप पाया ये जहाँ तेरा
खुद के ही खुद कुतरे थे पंख
रंग हुआ लहू हाँ था नीला आसमाँ मेरा
अहले-आसमाँ था मैं
आज रूह सिहरती है खोलने को पर ज़रा
पंछी में पर कटा पर घटा देख
उड़ चलें फिर कहे मन मेरा
आजा संजोएँ नीली चादर की गरमाहट
आजा ओस को चख कर के देखें तो
तपिश सूरज की साँसों में भर ले ये
धान खेतों में अंबर से कहती जो
वो सब जाके बोल आएँ चाँद को
तू पर को तो फैला टटोल आएँ शाम को
या फुर्सत को फ़ितरत बना ले
तू साहस की साँसों से बाँहों को थाम तो
आजा कहीं दूर को उड़ चलें बसेरा नया हो
हवाओं से पक्की हो यारी सुनहरा सवेरा जहाँ हो
धूप से रोशन समा हो अँधेरा ना ज़्यादा घना हो
आजा कहीं दूर को उड़ चलें नई दुनिया जहाँ हो
डर कहे मद्धम उड़ानें भर
दिल कहे और ऊँचा और ऊँचा
निगाहें हैं सरपट हवाओं पर
जिन्हें पंखों ने खूब लूटा खूब लूटा
इल्म ये उड़ानों का क़ायल है
यूँ तो मैं खूब गिरा पर कटा
पर कभी हौसला डिगा नहीं
बेसुध जो पंखों को खोला फिर नहीं रुका
नाम बस रज़ा के मुरीद चलें हम बस
टोका-टाकी दूर रखो तुम बस, तुम सब
आओ मेरे साथ उड़ो यूँ बस
चलें हम चाँद से भी ऊपर
जहाँ आहों की आहट ही हो
बस लौटे ऊँचाई वो छूकर
फिर तिनकों से पूरा करे आशियाँ सब
रेशों को सीकर
आजा कहीं दूर को उड़ चलें बसेरा नया हो
हवाओं से पक्की हो यारी सुनहरा सवेरा जहाँ हो
धूप से रोशन समा हो अँधेरा ना ज़्यादा घना हो
आजा कहीं दूर को उड़ चलें नई दुनिया जहाँ हो

WRITERS

Ayush Khare

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other