मुंह चला रहा वो आवारा जो भी बोला बनता नारा
जो पिटारा बिन सहारा खुला बोलता ही जा रहा
पहला गाना लिखा सोचा ये मैं हुई नई
फाड़े पन्ने भड़ास में वो बोल मुझे छुए नई
पहचान में नइ आ रहा वो सामने कौन है ऐने में
घाटे में ईमान अगर लिख रहा तू फ़ायदे से
मायने समझ तू अपने बोल के सारे पर्दे खोलदे
सामने होंगे दस या हज़ार बस तू बोल
लड़का वो मोटा सा बैठा था जबही स्कूल में
लिखता किताबों के पीछे ना कभी भूल से
हरकतें ऐसी गलत चीज़ों से मशहूर थे
तजुर्बे की कोई बात नइ बस ख़ुदसे काफी दूर थे
दूसरी में हिंदी फेल अब आके वो पढ़ाए पाठ
कैसी ये लड़ाई मेरे भाई बस एक ही सवाल
मुसाफिरों की आदतें अजीब सी
ना एक जगह ठिकाना सब छोड़ेंगे बस नसीब पे ही
इसका मतलब नइ के करे नइ कर्म
तेरी ये खोखली इमारतें बना देते घर
तुझे लगा मुंह पे हंसी है बहुत
इसको तोह मिला सभ आसानी से
आंखों के सामने जब जीते तुम ख़ौफ़
तभी तोह लग्गते सारे हार्ड रैपर काफी ही सॉफ्ट
पूछू कैसे छीनेंगे ये असलियत
रैपर ज़्यादा दोस्त नहीं बट जो भी है दे कॉल मी अप
ऐसा ना कोई पैदा हुआ जिसकी पूरी साफ़ नीयत
तोह मैं भी जानता कौन है मेरे भाई और बाकी जो भी हो हाँ
ये सर में छपते ज़िंदगी के पन्ने और हम लिखते जाते
फिर उन्हीं पन्नों पे हो दस्तखत और फिर बिक्के खाते
वो टूटे वादे बस गुज़रने पे ही लौट आने से
अच्छा कि जीते जी तुम करलो बातें