LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Jeene Dena Untouchables

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ज़िंदगी, ऐ ज़िंदगी
ग़म ना दे, ऐ ज़िंदगी
ना जला हाथों को यूँ
छूने दे कोई खुशी
क़िस्मत ने यूँ छोड़ा हमें
शीशा बना के तोड़ा हमें
ज़ख्मों से हैं साँसें भरी
ज़ख्मों को थोड़ा सीने दे ना
जीने दे ना, जीने दे ना
ज़िंदगी, तू जीने दे ना
जीने दे ना, जीने दे ना
ज़िंदगी, तू जीने दे ना

आ आ आ आ आ आ

पल-पल, हर एक पल सहमा है क्यूँ
हर लमहा क्यूँ है डरा
चाँद आसमान पे लगता है यूँ
ख़ंजर पे दिल है धरा
आ आ आ आ आ आ
पल-पल, हर एक पल सहमा है क्यूँ
हर लमहा क्यूँ है डरा
चाँद आसमान पे लगता है यूँ
ख़ंजर पे दिल है धरा
क़ातिल सी क्यूँ हर रात है
पथर लिए क्यूँ हर हाथ है
ज़ख्मों से हैं साँसें भरी
ज़ख्मों को थोड़ा सीने दे ना
जीने दे ना, जीने दे ना
ज़िंदगी, तू जीने दे ना
जीने दे ना, जीने दे ना
ज़िंदगी, तू जीने दे ना

शिकवा करें हम ग़ैरों से क्या
ख़ुद से हुए अजनबी
चलने को आगे रस्ता नहीं
लाई कहाँ ज़िंदगी
आ आ आ आ आ आ
शिकवा करें हम ग़ैरों से क्या
ख़ुद से हुए अजनबी
चलने को आगे रस्ता नहीं
लाई कहाँ ज़िंदगी
आँखें तो हैं, सपना नहीं
इस भीड़ में कोई अपना नहीं
ज़ख्मों से हैं साँसें भरी
ज़ख्मों को थोड़ा सीने दे ना
जीने दे ना, जीने दे ना
ज़िंदगी, तू जीने दे ना
जीने दे ना, जीने दे ना
ज़िंदगी, तू जीने दे ना

WRITERS

Shakeel Azmi

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, Audiam, Inc.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other