बेदर्दी से जो तोड़ा है दिल को तुमने
मौका ही ना मिला संभलने का मुझे
मौका ही ना दिया संवारने का मुझे
कितनी ख्वाहिशें हैं मेरी, बरसों से संभाले हैं रखीं
हर चाहत मेरी कीमती, हर चाहत मेरी मरने की
तेरी यादें लगती मरहम सी, पर देती मुझ को जख्म भी
कर लूंगा तुझ पर फिर ऐतबार, रास आता मुझ को सितम ही
क्या गुनाह किया है ऐसा हमने
जो ना जीने दें और ना मरने
बेदर्दी से जो तोड़ा है दिल को तुमने
मौका ही ना मिला संभलने का मुझे
मौका ही ना दिया संवारने का मुझे
सारे शहर में ढूंढी मैंने, कोई वफा नाम की चीज नहीं यहाँ
हर मर्ज की दवा बहुत, पर इश्क का कोई इलाज नहीं था
वो माहिर थी दिल ठगने में मुझे, सच का एहसास हुआ नहीं
हो भी जाता तो क्या करता, उससे बिछड़ना कोई सजा नहीं
क्या गुनाह किया है ऐसा हमने
जो ना जीने दें और ना मरने
बेदर्दी से जो तोड़ा है दिल को तुमने
मौका ही ना मिला संभलने का मुझे
मौका ही ना दिया संवारने का मुझे
बेदर्दी से जो तोड़ा है दिल को तुमने