तुम दूर हो के भी कभी कभी तो पास थे ना
कहो वो बात तुमको साफ साफ याद है ना
तुम ले गए हो आसमान से चाँद को मेरे
नहीं नहीं वो चाँद ना वो था ख़्वाब मेरा
हाँ कई दफ़ा मैं तुमको दर्द भी दिया हूँ पर
कई दफ़ा रहा हूँ मैं वजह तेरी हँसी का
क्या तेरे बाद भी तेरा हो के रहना प्यार है
गर ऐसा है तो मुझको है तुमसे
तुम भुरे दिल से हाँ जो दिल में मेरे झाँकते
शायद तुम भी वही कहते फिर मुझसे
मैं ना सही पर तुम तो मेरे ख़ास थे ना
कहो वो बात तुमको साफ साफ याद है ना
क्या वो तोहफ़े तुझे आज भी बुलाते हैं
क्या मेरे नग़मे तुझे आज भी सुलाते हैं
और तू सो जाए तो फिर मुझे बेरहमी से
ये क्यों याद बन के रुलाते हैं
हाँ झूठे ही सही मगर मेरे यार थे ना
ये सोचना नहीं कि भूलूँगा मैं तुमको
ये जान आज भी तुझी पे तो निसार है ना
हर रात तो आई पर आई क्यों ना नींद
है टूटना लिखा दिलों का ये तो रीत है
जो हार गए हैं हम वफ़ा में तुझसे जान मेरी
मिसाल दे यही तो सच्चे इश्क़ की जीत है