बिखरे हैं सपने पलकों के किनारे
झूठे दिलासे हैं झूटे हैं सहारे
दुनिया फरेबी है बे मतलबी है
समझें जिसे हम अपना वो अजनबी है
तक़दीर कि साज़िशें हैं ये सारी
जाने कहाँ मंज़िलें हैं हमारी
मिलते हैं क्यूं खुशियों में गम
ओह मौला दिल टूटा है आँखें हुई है नम
रिश्ते हैं ये नाम के सब यहां
पूछे कोई हाल ए दिल अब कहां
अपने बेगाने हो गये इस क़दर
कोई किसी का है नहीं अब यहां
मिल जाए बिखरी सी चाहत हमें
कुछ तो मयस्सर हो राहत हमें
नादान दिल में हैं कितने वहम
कैसे कहें कैसे ज़िंदा हैं हम
मिलते हैं क्यूं खुशियों में गम
ओह मौला दिल टूटा है आँखें हुई है नम