ब्रेकअप सोंग ब्रेकअप सोंग
करदे दिल की फीलिंग स्ट्रोंग
ब्रेकअप सोंग ब्रेकअप सोंग
दिल पे पत्थर रख के मुँह पे मेकअप कर लिया
हो दिल पे पत्थर रख के मुँह पे मेकअप कर लिया
मेरे सैयां जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया
मेरे सैयां जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया
सुबह सवेरे उठ के मैंने ये सब कर लिया
मेरे सैयां जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया
हमको बिन बताये तूने ये कब कर लिया
अरे हमको बिन बताये तूने ये कब कर लिया
तेरे सैयां जी से काहे तूने ब्रेकअप कर लिया
सुबह सवेरे उठ के मैंने ये सब कर लिया
तेरे सैयां जी से काहे तूने ब्रेकअप कर लिया
कुछ दिन तो रोना धोना बम्पर किया
और फिर डिलीट उसका नंबर किया
आँसू जो सूखे सीधा पार्लर गई
पार्लर में जा के शैम्पू जमकर किया
कॉलेज की सहेलियों से कैचप कर लिया
अरे कॉलेज की सहेलियों से कैचप कर लिया
जिनको मिल ना पायी उनको व्हाट्सऐप कर दिया
मेरे सैयां जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया
सुबह सवेरे उठ के मैंने ये सब कर लिया
मेरे सैयां जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया
जो भी तूने किया है वो वेरी वेरी राईट है
आने वाला फ्यूचर वेरी वेरी ब्राइट है
पार्टी शार्टी होनी पूरी नाईट है
माइंड न करना जो थोड़ा ज़्यादा बोल दूँ
क्यूंकि बंदा वेरी वेरी टाइट है
कल्टी हुआ जो सैयां स्टुपिड तेरा
जीवित हुआ है फिर से क्यूपिड तेरा
बासी रिलेशनशिप का लेबल हटा
दुनिया को तू है अवेलेबल बता
मेरे सोये अरमानों को वेकअप कर दिया
अरे मेरे सोये अरमानों को वेकअप कर दिया
तेरे सैयां जी से काहे तूने (तूने)
तेरे सैयां जी से काहे तूने ब्रेकअप कर लिया
तेरे सैयां जी से काहे तूने ब्रेकअप कर लि या
ब्रेकअप सोंग करदे दिल की फीलिंग स्ट्रोंग स्ट्रोंग