मार लिया मैदान हमने मार लिया मैदान
कैसा रहा प्लान अपना बढ़िया रही प्लान
वाह रे चाचा वाह भतीजी मैं तो दोनों पे क़ुर्बान
वाह रे चाचा वाह रे भतीजी मैं तो दोनों पे क़ुर्बान
मार लिया मैदान हमने मार लिया मैदान
देख लिया ये दुनिया क्या है क्या है दुनियावाले
सोने की चाबी से खुलते सब के दिलों के ताले
जो इस भेद से वाकिफ है वो सब को जेब में डाले
जो इस भेद से वाकिफ है वो सब को जेब में डाले
हमने ये गुण सीख लिया हम हैं काबिल इन्सान
हमने ये गुण सीख लिया हम हैं काबिल इन्सान
अरे मार लिया मैदान हमने मार लिया मैदान
रंग का भेद और नस्ल के झगड़े सब कहने की बाते
जिनके घर लक्ष्मी का डेरा उनकी ऊंची जातें
अरे आगे चले रुपया पैसा पीछे चले बारातें
अरे आगे चले रुपया पैसा पीछे चले बारातें
दुकानों के लेबल देख के बिकते हैं पकवान
दुकानों के लेबल देख के बिकते हैं पकवान
अरे मार लिया मैदान हमने मार लिया मैदान
कैसा रहा प्लान अपना बढ़िया रही प्लान