दुखियों का तूने काज संवारा
दुखियों का तूने काज संवारा
इस हारे हुए जीवन की आप ही तो आस हो
प्रभु मेरी आत्मा की आप ही तो प्यास हो
क्यूँ ही मैं हाथ ये फैलाऊँ किसी के आगे
मैं क्या ही माँगूँ किसी से जब आप मेरे पास हो
मेरा हर दरवाज़ा बंद आप ही ने खोला प्रभु
जो भी शिकायत दुनिया की आपसे बोला प्रभु
आपने सुनी मेरी आपने दिया ध्यान
मिले बस आप जब भी हृदय को टटोला प्रभु
अच्छे होंगे कर्म जो मैं पैदा हुआ सनातनी
आपसे प्रेम मेरा धन और मैं बना धनी
तरस से आता मुझे आपसे जो वंचित बैठे
गलत उनकी शिक्षा उनके अंधेरे की वजह बनी
हर समय आपका ही नाम गुनगुनाता रहूँ
दिल की यह इच्छा धुन आपकी ही गाता रहूँ
कभी भी थोड़ा भी घमंड ना आने देना प्रभु
अंतिम समय पे भी ये शीश मैं झुकाता रहूँ
गिरने में लगा जब भी आपने संभाला प्रभु
डूबता देख बने आप ही सहारा प्रभु
आप उजाला प्रभु आप ही किनारा प्रभु
सबके आगे हारा पर मैं आपका सितारा प्रभु