यह दुनिया में इतने सारे इंसान हैं और हर इंसान की अपनी खुद की एक जिंदगी है
और उसकी जिंदगी में उसकी अपनी खुद की एक कहानी है जो की अनसुनी है
तो इतने सारे लोग रोज हमसे मिलते रोज हमसे बात करते है
पर किसी को हमारी अनसुनी कहानी के बारे में नहीं पता
तो मेरी जो अनसुनी कहानी हे
वो मैं तुमको सुनाने वाला हूँ
लेकिन इस से पहले के में तुमको मेरी कहानी सुनाऊँ
में तुमको वो लोग की कहानी सुनाऊंगा
जिस से में दुनिया में आया
क्युकी में चाहे मेरे बारे में जो भी बोल लूँ
लेकिन मेरी शुरआत उनसे ही हे
ये कहानी शुरू हुई राजस्थान से
1970 पापा पैदा हुए गाँव में
फिर 22 साल बाद ज़िम्मेदारियों का बोझ लेकर
गाँव से हैदराबाद आए वो काम की तलाश में
शुरुआत में अजीब लगा उनको ये शहर
चंद लोगों को छोड़ के यहाँ सारे उनके गैर थे
हफ्ते भर में चले गए वो वापस अपने गाँव
लेकिन मजबूरी ने लाया उनको वापस इसी शहर में फिर
धोती कमर पे और कुर्ता बदन पे
ब्राह्मण के घर से गए बनियों के दर पे
पूजा-पाठ करके पैसे कमाए और इस तरह
धरम बना धंधा फिर रोटी बनी घर पे
हर काम करे पूरा, वो छोड़े नहीं कल पे
नहीं था किसका आसरा वो बने खुद के बल पे
30 साल का लंबा सफर तय करे चल के वो
यादें पीछे खींची पर वो देखे नहीं पलट के
एक राजकुमारी रह रही थी चनानी नाम के गाँव में
वो राजकुमारी और कोई नहीं मेरी माँ है
10 साल की उम्र में वो सीख गई थी घर चलाना
क्योंकि मेरी नानी तब तक रही नहीं दुनिया में
बिन माँ के बच्चे थे वो 5 बहन-भाई
मम्मी की दो बहनें थी और दो छोटे भाई
किरदार उनकी माँ का मेरी मम्मी ही निभाई
उनको पालने के लिए मम्मी छोड़ दी पढ़ाई
16 की उम्र में मेरी मम्मी आई गाँव छोड़ के
अनजान शहर में पापा से शादी करके
नाबालिग उम्र में हुआ उसका ब्याह
तो वो आ गई उसके बचपन का बलिदान कर के
हर दिन उसको उसके गाँव की याद आती थी
जी भर के रोए बिना नींद ही नहीं आती थी
पड़ोस के लोगों के सामने रहती थी वो चुप क्योंकि
मारवाड़ी के अलावा कोई भाषा भी नहीं आती थी
बेटी के रूप में मिली पहली संतान
फिर भगवान से की उन लोगों ने बेटे की मांग
और दो साल बाद मिली दूसरी संतान
बेटे की उम्मीद थी पर वापस से हुई बेटी
ऐसा भी था नहीं कि बेटियों से नफरत थी
ख्वाहिश थी बस छोटी सी कि बेटा भी हो नसीब
वापस से बेटी दिया झोली में भगवान
अब 3 छोटी बेटियों को वो कैसे संभालते
तो छोड़ आए उसको गाँव दादा-दादी के पास
मजबूर थे मम्मी पापा करते भी क्या
बेटा पाने के लिए वो लोगों ने क्या-क्या नहीं किया
फिर आखिर में भगवान ने सुन ली दुआ
फिर 2003 से शुरू हुई मेरी कहानी
जिसको सुनाने के लिए शायद ये तीन या चार मिनट काफी नहीं होंगे
Hero album side B coming soon इन्तजार करो जुड़े रहो शुक्रिया