हम्म हम्म जाना तू आता नहीं सपनों से जाता नहीं
मिल जाए क्या ही बात थी कामिल हो जाता वहीं
जाना मेरे सवालों का मंज़र तू
हाँ मैं सूखा सा सारा समंदर तू
हाँ गुलाबी सी सुर्ख़ी जो दिखती थी
फिर से दिख जाए तो जी भर के साँस भर लूँ
काटी कितनी थी रातें नहीं सोया मैं
तुझको कितना बुलाया फिर रोया मैं
तेरी सारी वो बातें क्यों सोने नहीं देतीं
सताए मुझे हाँ फिर खोया मैं
तू आता नहीं सपनों से जाता नहीं
कामिल हो जाता वहीं हम्म हम्म
संभाल के रखा वो फूल मेरा तू
मेरी शायरी में ज़रूर रहा तू
जो आँखों में प्यारी सी दुनिया बसाई
वो दुनिया भी था तू वो लम्हा भी था तू
हाँ लगते हैं मुझको ये किस्से सताने
देता ना दिल मेरा तुझको भुलाने
अधूरे से वादे अधूरी सी रातें
अब हिस्से में दाख़िल मेरे बस वो यादें
ऐसे जाना ही था फिर तू क्यों ठहरा
अब ना माने मेरा दिल के ना तेरे क़ाबिल
थी इक आरज़ू कि मैं कहता रहा पर
तू आता नहीं सपनों से जाता नहीं
मिल जाए क्या ही बात थी कामिल हो जाता वहीं
जो भी हो राज़ तेरा मुझको बताता नहीं
मिल जाए क्या ही बात थी कामिल हो जाता वही