मिलने से पहले बिछड़ जाए हम
क्यों बन के बिगड़ जाएं भाग
मिलने से पहले बिछड़ जाए हम
क्यों बन के बिगड़ जाएं भाग
मिलने से पहले बिछड़ जाए हम
क्यों बन के बिगड़ जाएं भाग
सजना चले तुम तो उस देश की राह पर
जाके जहाँ से कोई आए न फिर लौट कर
सूना हुआ जीवन, सूना ये जीवन सफर
कैसे बिना तेरे बीतेगी ये उम्र
कैसे जीये दुल्हन कोई, बिछड़े वो जिसका सुहाग
मिलने से पहले बिछड़ जाए हम
क्यों बन के बिगड़ जाएं भाग
मैंने ये था समझा आए सवेरे नये
लेकिन ये अंधेरे फिर साथ अब भी मेरे
जी भर रो ना पाई तुमको लगा के गले
होके यहाँ मेरे, मेरे ना तुम हो सके
मिल के भी हम मिल न सके, कैसा मिला हमको भाग
मिलने से पहले बिछड़ जाए हम
क्यों बन के बिगड़ जाएं भाग
मिलने से पहले बिछड़ जाए हम
क्यों बन के बिगड़ जाएं भाग