LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Roti Kapada Aur Makaan

•

2004

Aur Nahin Bas Aur Nahin

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
और नहीं बस और नहीं
ग़म के प्याले और नहीं
दिल में जगह नहीं बाकी
रोक नजर अपनी साकी
और नहीं बस और नहीं
ग़म के प्याले और नहीं
और नहीं बस और नहीं

सपने नहीं यहाँ तेरे
अपने नहीं यहाँ तेरे
सच्चाई का मोल नहीं
चुप हो जा कुछ बोल नहीं
प्यार प्रीत चिल्लायेगा
तो अपना गला गंवाएगा
पत्थर रख ले सीने पर
कसमें खा ले जीने पर
कसमें खा ले जीने पर
गौर नहीं है और नहीं
परवानो पर गौर नहीं
आँसू आँसू ढलते हैं
अंगारों पर चलते हैं तो
और नहीं बस और नहीं

कितना पढूँ जमाने को
कितना गढूं जमाने को
कौन गुणों को गिनता है
कौन दुखो को चुनता है
हमदर्दी काफूर हुयी
नेकी चकनाचुर हुयी
जी करता बस खो जाऊं
कफ़न ओढ़कर सो जाऊं
कफ़न ओढ़कर सो जाऊं
दौर नहीं ये और नहीं
इंसानो का दौर नहीं
फर्ज यहाँ पर फर्जी है
असली तो खुदगरजी है तो
और नहीं बस और नहीं
ग़म के प्याले और नहीं
और नहीं बस और नहीं

बीमार हो गयी दुनिया
बेकार हो गयी दुनिया
मरने लगी शर्म अब तो
बिकने लगे सनम अब तो
यह रात है नजारो की
गैरो के साथ यारो की
तो जी है भिगाड दूँ सारी
दुनिया उजाड़ दूँ सारी
दुनिया उजाड़ दूँ सारी
जोर नहीं है ज़ोर नहीं
दिल पे किसी का ज़ोर नहीं
कोई याद मचल जाए
सारा आलम जल जाए तो
और नहीं बस और नहीं
ग़म के प्याले और नहीं
और नहीं बस और नहीं

WRITERS

Laxmikant Pyarelal, Santosh Anand

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

More From This Album

Lyric cover art

Roti Kapada Aur Makaan

2004

01

Aur Nahin Bas Aur Nahin

Laxmikant Pyarelal, Mahendra Kapoor

02

Haye Haye Yeh Majboori

Lata Mangeshkar

03

Main Na Bhoolunga

Lata Mangeshkar, Mukesh

04

Main Na Bhoolunga-1

Lata Mangeshkar, Mukesh

05

Mehngai Mar Gayi

Lata Mangeshkar, Mahendra Kapoor, Mukesh, Narendra Chanchal

06

Panditji Mere Marne Ke Baad

Lata Mangeshkar