आ इक आशिक़ की वो ज़िंदगी है, मौत भी जिस पे क़ुर्बान जाए
इश्क़ जिस की करे ख़ुद हिफ़ाज़त, ऐसे आशिक़ को क्या मौत आए
वफ़ा जमींदारों को ना कंगालों को मिलती है
अरे ना ये गोरों को मिलती है, ना ये कालों को मिलती है
मोहब्बत ख़ुद ब ख़ुद होती है, पैदा की नहीं जाती
ख़ुदा की ख़ास नेमत है, जो दिलवालों को मिलती है
इश्क़ दौलत से इश्क़ दौलत से
इश्क़ दौलत से ख़रीदा नहीं जाता प्यारे
ये मोहब्बत से, मोहब्बत का है सौदा प्यारे
इश्क़ दौलत से ख़रीदा नहीं जाता प्यारे
इश्क़ इनामे ख़ुदा है यारों, इश्क़ पैग़ामे वफ़ा है यारों
इश्क़ शोला भी है, शबनम भी है
इश्क़ तलवार भी, मरहम भी है
इश्क़ कश्ती भी है, मल्लाह भी है
इश्क़ बंदा भी है, ख़ुदा भी है
इश्क़ हिंदू ना मुसलमानों का
इश्क़ एक जज़्बा है इंसानों का
इश्क़ इंग्लिश है, ना हिंदुस्तानी
ना ये तुर्की है, ना ये जापानी
अब क्या बताऊं प्यार कहां है, कहां नहीं
है इश्क़ हर ज़ुबां में, इसकी ज़ुबां नहीं
इसकी ज़ुबां नहीं... इसकी ज़ुबां नहीं
दुनिया में सबसे बढ़ के है प्रीत की रीत
हिंदी के एक कवि का सुनाता हूँ एक गीत
जगत में प्रेम की जय जयकार
जगत में प्रेम की जय जयकार
लगाए प्रेम ही बेड़ा पार लगाए प्रेम ही बेड़ा पार
जगत में प्रेम की जय जयकार
हो जाए किस को इश्क़, भरोसा है इसका क्या
उर्दू के एक शायर 'आज़म' ने है कहा क्या
इश्क़ पर ज़ोर नहीं है, ये वो आशिक़ अलीफ़
ये लगे ना लगे, और बुझाए ना बुझे
जात-पात को प्रेम ना देखे, प्रेम है अंधा तीर
अरे तुलसी और कबीर कह गए, कह गए मोमिन-मीर
इश्क़ दौलत से इश्क़ दौलत से
ख़रीदा नहीं जाता प्यारे इश्क़ दौलत से ख़रीदा नहीं जाता प्यारे
प्यार वालों से ये मंज़र नहीं देखा जाता
रिंद क्यों होश को सागर में डुबो देते हैं
कितने ज़ालिम हैं जो दिल तोड़ के ख़ुश होते हैं
टूटा पैमाना भी हम देख के रो देते हैं
इधर गरूर, उधर इश्क़ का सुरूर
वो भी नशे में चूर है, हम भी पिए हुए
मंज़िल किसे मिलेगी, यही देखना है अब
हम इश्क़ का वो मय का सहारा लिए हुए
मैं तो प्यार का हूँ मतवाला मतवाला जोगी
प्यार का हूँ मतवाला मतवाला जोगी
मेरे प्यार में है वो मस्ती, जो कम न होगी
मेरे प्यार में है वो जोग, जो कम न होगी
मैं तो दीवाना हूँ प्यार का, मुझको नशा है दिलदार का
ऐसा नशे में हूँ चूर मैं, ग़म से तो कोसों हूँ दूर मैं
जय हो जय निगाहे यार की जय हो जय जय हो जय
निगाह-ए-यार ने, निगाह-ए-यार ने
वो नशा, वो नशा मुझ पे है छाया
है मोहब्बत का नशा सबसे निराला प्यारे
है मोहब्बत का नशा सबसे निराला प्यारे
इश्क़ दौलत से ख़रीदा नहीं जाता प्यारे
इश्क़ दौलत से ख़रीदा नहीं जाता प्यारे
इश्क़ दौलत से ख़रीदा नहीं जाता प्यारे