LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Dhool Ka Phool

Tere Pyar Ka Aasra Chahta Hoon

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
तेरे प्यार का आसरा चाहता हूँ
तेरे प्यार का आसरा चाहता हूँ
वफ़ा कर रहा हूँ वफ़ा चाहता हूँ
तेरे प्यार का आसरा चाहता हूँ
वफ़ा कर रहा हूँ वफ़ा चाहता हूँ

हसीनो से अहद-ए-वफ़ा चाहते हो
हसीनो से अहद-ए-वफ़ा चाहते हो
बड़े नासमझ हो ये क्या चाहते हो
बड़े नासमझ हो

तेरे नर्म बालों में तारे सजा के
तेरे शोख कदमों में कलियां बिछा के
मोहब्बत का छोटा सा मन्दिर बना के
मोहब्बत का छोटा सा मन्दिर बना के
तुझे रात दिन
तुझे रात दिन पूजना चाहता हूँ
वफ़ा कर रहा हूँ वफ़ा चाहता हूँ
तेरे प्यार का

ज़रा सोच लो दिल लगाने से पहले
कि खोना भी पड़ता है पाने के पहले
इजाज़त तो ले लो ज़माने से पहले
इजाज़त तो ले लो ज़माने से पहले
कि तुम हुस्न को
कि तुम हुस्न को पूजना चाहते हो
बड़े नासमझ हो ये क्या चाहते हो
बड़े नासमझ हो

कहाँ तक जियें तेरी उल्फ़त के मारे
गुज़रती नहीं ज़िन्दगी बिन सहारे
बहुत हो चुके दूर रहकर इशारे
बहुत हो चुके दूर रहकर इशारे
तुझे पास से
तुझे पास से देखना चाहता हूँ
वफ़ा कर रहा हूँ वफ़ा चाहता हूँ
तेरे प्यार का

मोहब्बत की दुश्मन है सारी खुदाई
मोहब्बत की तक़दीर में है जुदाई
जो सुनते नहीं हैं दिलों की दुहाई
जो सुनते नहीं हैं दिलों की दुहाई
उन्हीं से मुझे
उन्हीं से मुझे माँगना चाहते हो
बड़े नासमझ हो ये क्या चाहते हो
बड़े नासमझ हो

दुपट्टे के कोने को मुँह में दबा के
ज़रा देख लो इस तरफ़ मुस्कुरा के
मुझे लूट लो मेरे नज़दीक आ के
मुझे लूट लो मेरे नज़दीक आ के
कि मैं मौत से
कि मैं मौत से खेलना चाहता हूँ
वफ़ा कर रहा हूँ वफ़ा चाहता हूँ
तेरे प्यार का

गलत सारे दावें गलत सारी कसमें
निभेंगी यहाँ कैसे उल्फ़त कि रस्में
यहाँ ज़िन्दगी है रिवाज़ों के बस में
यहाँ ज़िन्दगी है रिवाज़ों के बस में
रिवाज़ों को तुम
रिवाज़ों को तुम तोड़ना चाहते हो
बड़े नासमझ हो ये क्या चाहते हो
बड़े नासमझ हो

रिवाज़ों की परवाह ना रस्मों का डर है
तेरी आँख के फ़ैसले पे नज़र है
रिवाज़ों की परवाह ना रस्मों का डर है
तेरी आँख के फ़ैसले पे नज़र है
बला से अगर रास्ता पुर्खतर है
बला से अगर रास्ता पुर्खतर है
मैं इस हाथ को
मैं इस हाथ को थामना चाहता हूँ
वफ़ा कर रहा हूँ वफ़ा चाहता हूँ
तेरे प्यार का

WRITERS

N Dutta, Sahir Ludhyanvi

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

More From This Album

Lyric cover art

Dhool Ka Phool

01

Apni Khatir Jeena Hai

Mahendra Kapoor, सुधा मल्होत्रा

02

Dhool Ka Phool Theme (Instrumental)

N. Dutta

03

Tere Pyar Ka Aasra Chahta Hoon

Lata Mangeshkar, Mahendra Kapoor

04

Jo Tum Muskura Do

Asha Bhosle, Mahendra Kapoor

05

Tu Hindu Banega Na Musalman

Mohammad Rafi

06

Jhukti Ghata Gaati Hawa

Asha Bhosle, Mahendra Kapoor

07

Daman Mein Daag Laga Baithe

Mohammed Rafi

08

Tu Mere Pyar Ka Phool Hai

Lata Mangeshkar

09

Kase Kahoon Man Ki Baat

N. Dutta